यात्री की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, मालाबार एक्सप्रेस के लगेज वैन में लगी आग
नई दिल्ली।
केरल में मालाबार एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मालाबार एक्सप्रेस के लगेज बार में आग लग गई। यह घटना केरल के तिरुवनंतपुरम के वरकाला के पास आज सुबह हुई है। हालांकि हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार वैन के भीतर गड़ी दो बाइक में आग लग गई। ट्रेन में एक यात्री ने सबसे पहले आग लगते सुबह 7.47 बजे देखा, जिसके बाद उसने तुरंत ट्रेन की चेन खीं दी और रेलवे प्रशासन को इसकी जानकारी दी। जब ट्रेन की चेन खींची गई तो ट्रेन तिरुवनंतपुरम पहुंचने वाली थी तभी इससे पहले वरकाला के पास ट्रेन के लगेज वैन में आग लग गई।
Source : Agency

पाठको की राय